Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, विकास को लेकर दिखीं गंभीर

Haryana Election 2024: भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, विकास को लेकर दिखीं गंभीर

BY: • LAST UPDATED : September 30, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के दौरान शक्ति रानी शर्मा का शिव शक्ति कॉलोनी और पिंजौर में जोरदार स्वागत किया गया। कॉलोनी के लोगों ने शक्ति रानी को फूल मालाओं से लाद दिया गया और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद शक्ति रानी शर्मा ने कॉलोनी वासियों को संबोधित किया।

Haryana Election 2024: बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, लोगों का दिखा भारी समर्थन

सुधारेगीं शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर

जानकारी के लिए बता दें कि, शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कालका का चहुँमुखी विकास करना है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने पर जोर दिया और बच्चों के लिए खेलों की सुविधाएँ विकसित करने की बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में लोग रोज़गार की तलाश में बाहर जाते हैं, इसलिए उन्हें कालका में ही रोजगार के अवसर लाने होंगे।

Advertisement

कालका को अर्द्ध पहाड़ी क्षेत्र करेगीं घोषित

आपको बता दें कि, बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने इसके अलावा कालका को अर्द्ध पहाड़ी क्षेत्र घोषित करने की मांग की, जिससे यहाँ के विकास में तेजी आएगी। शक्ति रानी शर्मा ने आश्वासन दिया कि कॉलोनियों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, और प्रत्येक कॉलोनी में पार्क और बच्चों के लिए प्लेग्राउंड बनाए जाएंगे।

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले बीजेपी ने 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, नाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप
मूलभूत सुविधाओं को दिया प्राथमिक

बता दें कि, मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी चीज़ों का विकास आवश्यक है। उन्होंने नशे के खिलाफ भी दृढ़ता से अपनी बात रखी और लोगों को विश्वास दिलाया कि वे इस समस्या को कालका से जड़ से उखाड़ देंगे। शक्ति रानी शर्मा का यह संदेश कालका के विकास के प्रति उनकी गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे कॉलोनी वासी आशान्वित हैं।