Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, लगाए ये आरोप, जानिए क्या कहा

Haryana Election 2024: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, लगाए ये आरोप, जानिए क्या कहा

BY: • LAST UPDATED : October 1, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा में राजनीति को लेकर कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्ता में आना मुंगेरीलाल के सपने जैसा है, जो कभी पूरा नहीं होगा। उनकी मान्यता है कि भाजपा हरियाणा में अपनी हैट्रिक लगाएगी, क्योंकि पार्टी ने विकास और स्थिरता का संदेश दिया है।

Haryana Assembly Election: कालका पिंजौर सैलून एसोसिएशन ने लिया अहम फैसला, इस पार्टी को देंगे समर्थन!

पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में एक कांग्रेस रैली में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिस पर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि राहुल गांधी को ऐसे मुद्दों पर स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए, ताकि यह साबित हो सके कि कांग्रेस देश की सुरक्षा और एकता को लेकर गंभीर है।

Advertisement

कांग्रेस ने नौकरियों में लूटतंत्र को दिया बढ़ावा

जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि पार्टी नौकरियों में लूटतंत्र को बढ़ावा देती है। उन्होंने भाजपा की योजना को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी भ्रष्टाचार के दो लाख नौकरियाँ देने का वादा कर रही है। यह वादा भाजपा की ईमानदारी और पारदर्शिता को दर्शाता है।

Haryana Assembly Election: सीएम नायब सिंह सैनी ने फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा

किसानों की जमीन हड़पना चाहती कांग्रेस

जानकारी के लिए बता दें कि, किसानों की जमीन को लेकर भी ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की जमीनें हड़पने की योजना बना रही है, जिससे किसानों के हितों को खतरा है। ठाकुर का कहना है कि भाजपा किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।