




Haryana Election 2024: रोहतक के पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन ने आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाया। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई, जहां गोलन का स्वागत किया गया। रणधीर गोलन ने पहले ही लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया था और अब वे पूरी तरह से कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं।
बता दें कि, अब विधायक रणधीर सिंह गोलन नेपूरी तरह से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गोलन को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके शामिल होने से कांग्रेस के कुनबे में और मजबूती आएगी। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, यह कदम आगामी चुनावों के लिए पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है। हुड्डा ने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का वर्चस्व दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी का कुनबा भी तेजी से बढ़ रहा है।
रणधीर सिंह गोलन ने इस अवसर पर कहा कि वह भाजपा से समर्थन वापस लेने के बाद अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में शामिल होने की कोई शर्त नहीं है। गोलन ने वादा किया कि वे पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रचार करेंगे। उनका यह कदम कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त है, और इससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिल सकती है।




