




Inkhabar Haryan, Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए BJP सरकार ने अपनी पहली और बड़ी उम्मदीवारों की लिस्ट जारी की हैं। जिनमें महिला, पिछड़े वर्ग, बनिया, ब्राह्मण के साथ कई वर्गों के लोग हैं। BJP ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है । BJP का मानना हैं कि महिलाएं BJP के लिए एक मजबूत वोटबैंक है।
पहली लिस्ट के मुताबिक, BJP ने मौजूदा 9 विधायकों के टिकट काट दिये है। फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, पलवल से दीपक मंगला, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ,सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, अटेली से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह और रतिया से लक्ष्मण नापा के टिकट को काट दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, BJP ने पहली लिस्ट में ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। उनका मानना हैं कि महिला BJP की मजबूत वोटबैंक है।पिछड़े वर्ग को इस चुनाव में भी उचित प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए BJP ने अपनी पहली ही लिस्ट में अपने 14 टिकट पिछड़े समाज से आने वाले उम्मीदवारों को दिए हैं। जिसमें गुर्जर, यादव, कश्यप, कुम्हार, कंबोज और सैनी आदि सबको जगह मिली है। इस लिस्ट में दलितों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। BJP की पहली सूची में खासकर बाल्मिकी, धानुक, बावरिया और बाजीगर के साथ जाटव समाज को भी इस लिस्ट में प्राथमिकता दी गई है। BJP ने बनिया, विश्नोई, ब्राह्मण, जाट, पंजाबी, सिख, राजपूत और जाट सिख को भी पहली पहली सूची में जगह दी है। 27 नये चेहरे भी भाजपा ने मैदान में उतारे हैं। युवाओं को भी टिकट की लिस्ट में मिली है जगह।
भाजपा की पहली लिस्ट का जो जातिगत समीकरण है वह इस बात की तरफ इशारा करता है कि भाजपा ने विभिन्न समाज के छोटे-छोटे और वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।




