




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: गन्नौर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा के लिए एक सकारात्मक माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप शर्मा की जोड़ी चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम है। हाल ही में हुई एक महापंचायत ने कुलदीप शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है।
बता दें कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा में भी कई सरपंच और स्थानीय नेता कुलदीप शर्मा का समर्थन करने पहुंचे। स्थानीय महिलाओं ने भी अपनी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि कांग्रेस यदि सत्ता में आती है, तो 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया है। उन्होंने बीजेपी पर भरोसा न होने की बात कही और कांग्रेस के प्रति अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। गन्नौर की एक स्थानीय निवासी, चाची ताई, ने कहा कि वे पूरी तरह से कुलदीप शर्मा के साथ हैं।
बता दें कि स्थानीय लोगों का मानना है कि कुलदीप शर्मा ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं और उनकी मेहनत के कारण ही लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। कुलदीप शर्मा की लोकप्रियता और स्थानीय समर्थन से यह स्पष्ट है कि गन्नौर विधानसभा में कांग्रेस के प्रति एकजुटता बढ़ रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर यह माहौल बना रहा, तो कुलदीप शर्मा चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।




