




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा की नूंह विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने लोगों से लिंचिंग रोकने के लिए कानून लाने का वादा किया है। आफताब अहमद का कहना है कि वह गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने और पिछले साल जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच कराने का वादा करते हैं।
Haryana Assembly Election: बदल रहा जगाधरी की जनता का माहौल, क्या हैं लोगों के मन में, जानिए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने कहा है कि पिछले साल नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के चलते बीजेपी ने ‘गौरक्षकों’ की आड़ में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दिया था, उन्होंने डर का माहौल बनाया और हालात को भड़काया.’ विधायक होने के नाते मैंने प्रशासन के संज्ञान में लाया कि आपको ऐसी घटनाएं रोकनी चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा होने दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने बताया कि पहले ही सांप्रदायिक हिंसा की चेतावनी दी गई थी और उन्होंने सरकार के सामने पहले ही इस बात की चिंता जताई थी। लेकिन सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया और इसे होने दिया। इस हादसे से न सिर्फ जान का नुकसान हुआ, साथ ही लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची थीं।




