Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर कसे तीखे तंज, जाने क्या कहा

Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर कसे तीखे तंज, जाने क्या कहा

BY: • LAST UPDATED : October 1, 2024

Inhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विजय संकल्प रैली के दौरान मंच से बीजेपी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा की तानाशाही सरकार हरियाणा में काम कर रही है, जो विभिन्न वर्गों, खासकर किसानों और मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि वे किसानों और मजदूरों के साथ खड़े हैं, जो उनके संघर्ष का प्रतीक है।

Haryana Election 2024: बबीता फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर के लिए किया प्रचार, जाने क्या कहा

बीजेपी संविधान विरोधी

जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा के विकास के लिए जो प्रयास किए हैं, उनके फलस्वरूप अब समय आ गया है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाई जाए। उन्होंने भाजपा की सरकार को बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान का विरोधी बताया और कहा कि यह सरकार संविधान की मूल भावना का उल्लंघन कर रही है।

Advertisement

लोग भाजपा की नीति से परेशान

जानकारी के लिए बता दें कि, हुड्डा ने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि अब कांग्रेस की सरकार बनाने का समय आ गया है। उनका विश्वास है कि लोग भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव की यह लहर अब हरियाणा में चल चुकी है और सभी वर्गों को मिलकर इस तानाशाही का मुकाबला करना होगा।

Haryana Election 2024: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, लगाए ये आरोप, जानिए क्या कहा