Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: काग्रेंस नेता कुमारी शैलजा पहुंची दिल्ली, सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें क्या है वजह

Haryana Election 2024: काग्रेंस नेता कुमारी शैलजा पहुंची दिल्ली, सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें क्या है वजह

BY: • LAST UPDATED : October 3, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचीं। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कुमारी शैलजा ने किसी से बात नहीं की। वह कार में बैठकर मीडिया से बात किए बिना ही चली गईं। दोनों नेताओं की मुलाकात से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है।

Haryana Election 2024: बीजेपी उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, जानें पूरी खबर

बाबरिया के बयान से नाराज थीं शैलजा

बता दें कि, कुमारी शैलजा टिकट बंटवारे के बाद से ही पार्टी से नाराज चल रही थीं क्योंकि टिकट बंटवारे में उनके गुट की राय नहीं ली गई। यहां तक​कि शैलजा ने जिन नामों की सार्वजनिक घोषणा की थी, उन्हें भी टिकट नहीं मिला। शैलजा बाबरिया के उस बयान से नाराज थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि सांसद विधायकी का चुनाव नहीं लड़ सकते। शैलजा ने कहा था कि इस बारे में फैसला लेने का अधिकार सिर्फ हाईकमान को है। शैलजा हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर की गई टिप्पणियों से भी नाराज थीं।

Advertisement

हुड्डा और शैलजा ने मिलाया था हाथ

बता दें कि, राहुल गांधी जब जनसभा के लिए अंबाला पहुंचे तो मंच पर प्रदेश में पार्टी के दोनों दिग्गज मौजूद थे। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा दोनों ही उस समय मौजूद थे। इस बीच जैसे ही सभी नेता लोगों का अभिवादन करने के लिए मंच पर खड़े हुए तो शैलजा और हुड्डा के बीच खड़े राहुल गांधी ने अचानक दोनों नेताओं से हाथ मिलाया।

Haryana Election: कांग्रेस के नेता नहीं बढ़ने देते आगे… केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के तीखे वार