Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: अंतिम चरण में कांग्रेस पार्टी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, विशाल रैली का किया आयोजन

Haryana Election 2024: अंतिम चरण में कांग्रेस पार्टी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, विशाल रैली का किया आयोजन

BY: • LAST UPDATED : October 2, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के अंतिम चरण में अपनी ताकत झोंकते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाग लिया। समालखा की अनाज मंडी में आयोजित इस सभा में आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में लोग विभिन्न वाहनों, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों के साथ पहुंचे।

Haryana Election 2024: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कांग्रेस पर किए तीखे हमले, कई घोटलों का किया जिक्र

सचिन पायलट ने बीजेपी पर लगाए आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि, सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष है, और उन्होंने धर्म सिंह छौक्कर का समर्थन करने की अपील की। पायलट ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में केवल झूठे वादे किए हैं और लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि छौक्कर के जीतने पर वे दिल्ली में बड़े मुद्दों पर काम करेंगे।

Advertisement

बीजेपी के पास कोई योजना नहीं

बता दें कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली में शामिल होकर धर्म सिंह छौक्कर को अपना मजबूत साथी बताया और कहा कि अगर लोग उन्हें जीतकर भेजेंगे, तो वह अगले पांच वर्षों में उनके लिए काम करेंगे। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि न तो उन्होंने अपनी पूर्व सरकार का हिसाब दिया है, और न ही भविष्य की कोई स्पष्ट योजना है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया, जबकि भाजपा ने केवल लाठी चार्ज किया।

Haryana Election 2024: करनाल में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, डबल इंजन सरकार पर दिया जोर