Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: कांग्रेस का बड़ा दावा, खट्टर सीएम पद से हटाने पर थे दुखी, जानिए क्या है पूरी खबर

Haryana Election 2024: कांग्रेस का बड़ा दावा, खट्टर सीएम पद से हटाने पर थे दुखी, जानिए क्या है पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : September 24, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के सीएम पद से हटाए जाने के बाद खट्टर ने कांग्रेस से संपर्क किया था। हालांकि, अब तक इसे लेकर बीजेपी के नेता की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। खट्टर ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएम पद छोड़ दिया था। जिसके बाद नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी गई थी।

Haryana Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को मिला जनता का समर्थन, बना सकारात्मक माहौल

खट्टर ने कांग्रेस में शामिल होने की जताई थी इच्छा

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि खट्टर सीएम पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस के पास आए थे। खेड़ा ने इसमें यह भी कहा गया कि पद से हटाए जाने से खट्टर बेहद दुखी हैं और उन्होंने एक संदेश भेजकर कुछ साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। ऐसा नहीं हुआ…. हमारे एक वरिष्ठ नेता पूरी कहानी बताएंगे। उन्हें मना करने दीजिए।

Advertisement

9 साल तक सीएम बनाने के बाद क्यों हटाया

जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा ने सवाल किया कि खट्टर को 9 साल से ज्यादा समय तक सीएम बनाए रखने के बाद उन्हें अचानक से पद से हटा क्यों दिया गया। पोस्टर्स से अब खट्टर का चेहरा गायब क्यों है। खेड़ा ने कहा कि बीजेपी की तरफ से इस पर बात करना बाकी है।

Haryana Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को मिला जनता का समर्थन, बना सकारात्मक माहौल