Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के समर्थन में उतरे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बीजेपी पर कसा तंज

Haryana Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के समर्थन में उतरे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बीजेपी पर कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : October 2, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर के गांव लड़ायन में गीता भुक्कल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे साफ था कि ग्रामीणों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह है। दीपेंद्र ने चुनावी माहौल को देखते हुए हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

Haryana Election 2024: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या-क्या कहा

10 वर्षों में भाजपा ने प्रदेश को पहुंचाया नुकसान

बता दें कि, हुड्डा ने अपने भाषण में भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा ने प्रदेश को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से नुकसान पहुंचाया है। दीपेंद्र ने यह भी कहा कि लोग आज भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन को याद करते हैं, जब प्रदेश में विकास और शांति का माहौल था। उनके अनुसार, भाजपा ने हर वर्ग को परेशानी में डाला है, जिससे जनता बदलाव की ओर अग्रसर हो रही है।

Advertisement

हुड्डा का विश्वास पूर्ण बहुमत से जीतेगें

बता दें कि, दीपेंद्र ने विश्वास जताया कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने हक की आवाज उठाएं और चुनाव में अपने वोट का सही इस्तेमाल करें।

Haryana Election 2024: अंतिम चरण में कांग्रेस पार्टी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, विशाल रैली का किया आयोजन

कांग्रेस ने झोकीं पूरी ताकत

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के बड़े नेता, जैसे राहुल और प्रियंका गांधी, भी हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा की इस जनसभा ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में पूरी तैयारी कर ली है और अब बदलाव का समय आ गया है।