




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: गुरुग्राम, हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें चुनावी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा के लिए 225 अर्धसैनिक बल की टुकड़ियाँ तैनात की गई हैं। इस ऑपरेशन में लगभग 60,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जिसमें 11,000 विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
बता दें कि, डीजीपी कपूर ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में सबसे ज्यादा आपराधिक केस रिकवर किए गए हैं। कुल मिलाकर, हरियाणा में 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि पुलिस द्वारा रिकवर की गई है, जो कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नूह क्षेत्र को अतिसंवेदनशील बताया गया है, जिसके चलते वहां 13 पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीजीपी ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक वोट करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
बता दें कि, इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम पुलिस ने 27,000 लीटर अवैध शराब बरामद की है और एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी किया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों का एनकाउंटर किया और कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। साथ ही, 40 अवैध हथियार और कई चोरी के वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। यह सभी कार्रवाईयां कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक हैं।




