




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: नूंह जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी और नूंह के एसडीएम ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। आज पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि वे समय पर अपने-अपने बूथों पर पहुंच सकें। यह चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है, खासकर पहली बार सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाता लाइव स्थिति देख सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि, कल नूंह विधानसभा क्षेत्र में कुल 655 बूथों पर लगभग 6 लाख 62 हजार 138 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चुनाव की प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद, वास्तविक वोटिंग सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
बता दें कि, चुनावी सामग्री के वितरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। चुनावी अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली गई हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने अधिकारों का सही ढंग से उपयोग कर सकें।
Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिया संकल्प, कहा- “हरियाणा को नशा मुक्त बनाएंगे”




