




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्नौर के जाहरी गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है, जिसमें सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। हुड्डा ने इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनें, जिससे राज्य में फिर से विकास की गारंटी हो सके।
बता दें कि, हुड्डा ने स्पष्ट किया कि बीजेपी ने पिछले वर्षों में किसानों, पहलवानों और कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वोट काटने के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों को खड़ा कर रहे हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहना चाहिए। उनके अनुसार, गन्नौर के लोग अगर कुलदीप शर्मा को वोट देते हैं, तो वह विधानसभा में अपनी आवाज उठाने में सक्षम होंगे और क्षेत्र के लिए विकास के नए रास्ते खोलेंगे।
बता दें कि, भूपेंद्र हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गन्नौर में रिकॉर्ड तोड़ विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास, समानता और न्याय के लिए काम किया है। उन्होंने जनता से कहा कि वे अपनी वोट के अधिकार का सही उपयोग करें और कांग्रेस को समर्थन दें, ताकि हरियाणा में फिर से मजबूत और स्थिर सरकार बन सके। इस रैली में उपस्थित जनता ने हुड्डा के भाषण को सुनकर उत्साह से भरे नजर आए, और कुलदीप शर्मा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। हुड्डा की बातों ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि कांग्रेस राज्य की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
Haryana Election 2024: अमेरिका में राहुल गांधी मिले हरियाणा के लोगों से, बीजेपी पर कसा तंज




