Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी करेगें फरीदाबाद दौरा, जनसभा का करेगें संबोधन

Haryana Election 2024: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी करेगें फरीदाबाद दौरा, जनसभा का करेगें संबोधन

BY: • LAST UPDATED : September 24, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: आज शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम तिगांव विधानसभा क्षेत्र में है, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में वे स्थानीय जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करेंगे और जनता से अपील करेगें की वह अपना समर्थन भाजपा को हीं दे।

Haryana Election 2024: चुनाव को लेकर पंचकुला में पुलिस की नाकाबंदी, बॉर्डर पर गाड़ी से लाखों रुपये बरामद

भाजपा विकास और सुविधाओं को बढ़ायेगीं

बता दें कि, नायब सिंह सैनी का मुख्य उद्देश्य तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नगर के लिए वोट मांगना है। वे जनता से अपील करेंगे कि वे अपने वोट के माध्यम से भाजपा को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में विकास और सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। उनका मानना है कि अगर लोग भाजपा को चुनते हैं, तो इससे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा सकेंगे। इस अवसर पर नायब सिंह सैनी लोगों को सरकार की योजनाओं और उनके लाभों के बारे में भी जानकारी देंगे। वे इस बात पर जोर देंगे कि भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाना आवश्यक है।

Advertisement

सैनी के दौरे से गर्माएगा चुनावी माहौल

बता दें कि, फरीदाबाद में नायब सिंह सैनी का यह दौरा चुनावी माहौल को और भी गर्माएगा, और यह देखने में दिलचस्प होगा कि स्थानीय लोग इस जनसभा का कैसे स्वागत करते हैं। सैनी की इस यात्रा का उद्देश्य केवल चुनाव प्रचार नहीं है, बल्कि लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को साझा करना भी है। आखिरकार, इस जनसभा में लोगों की भागीदारी और प्रतिक्रिया यह तय करेगी कि आगामी चुनावों में तिगांव विधानसभा क्षेत्र का मूड क्या होगा।

Haryana Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गन्नौर में निकालेंगे रथ यात्रा, जानिए पूरी खबर