




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा के इंद्री विधानसभा के लोगों ने इस बार सरकार बदलने की वजहें बताई हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक खास आदमी इलाके में गुंडागर्दी कर रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति न केवल लोगों को डराता है, बल्कि उनके अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। जब शेल्जा की नाराजगी का जिक्र किया गया, तो जनता ने कहा कि वह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी उन्हें फिर से महत्वपूर्ण भूमिका में जरूर बनाएगी। लोग शेल्जा के नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।
Haryana Assembly Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबीयत, अभी टला हरियाणा दौरा
बता दें कि, लोगों ने BJP सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में कोई विकास नहीं हो रहा है और तहसील में भी काम नहीं हो रहा। जहां एक काम के लिए 100 रुपये खर्च होने चाहिए, वहां लोग 10,000 रुपये मांगते हैं। यह भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा है, जिसे लोग अब बर्दाश्त नहीं कर सकते। किसान आंदोलन का भी असर दिख रहा है। लोग मानते हैं कि इससे भाजपा की स्थिति कमजोर होगी और वे चुनाव में अपनी हार देख सकते हैं। इस बार इंद्री के लोग बदलाव की मांग कर रहे हैं और एक नई सरकार की उम्मीद कर रहे हैं।




