Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने गांव में रहने की बताई खास वजह, जान कर हो जाएगें हैरान

Haryana Election 2024: जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने गांव में रहने की बताई खास वजह, जान कर हो जाएगें हैरान

BY: • LAST UPDATED : September 26, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: डबवाली विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला चुनाव प्रचार के दौरान गांवों में रहने की खास वजह बताते हैं। उनका कहना है कि इससे वे चुनावी व्यस्तता में समय बर्बाद नहीं करते। गांव में रुककर वे स्थानीय लोगों की बुनियादी जरूरतों और समस्याओं को अच्छे से समझ पाते हैं। चौटाला ने यह भी बताया कि लोग उन्हें अपने परिवार का एक सदस्य मानते हैं और इस रिश्ते की वजह से वे आसानी से लोगों के बीच जा पाते हैं।

 

Haryana Assembly Election: असंध और बरवाला में राहुल गांधी शुरु करेगें पहली रैली, यें नेता भी होगें शामिल

Advertisement

गायों की करते है सेवा

बता दें कि, गांव में रात बिताने से उन्हें स्थानीय जीवन का अनुभव मिलता है। वे सुबह जल्दी उठकर गायों की सेवा करते हैं, क्योंकि वे खुद को एक गौ सेवक मानते हैं। इसके बाद, वे युवा साथियों के साथ खेल के मैदान में समय बिताते हैं, जिससे उन्हें युवाओं की समस्याओं का पता चलता है। खेल के दौरान बातचीत करने से लोग खुलकर अपनी बातें साझा करते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझने में मदद करता है।

घर से आने पर होता समय बर्बाद

बता दें कि, चौटाला का मानना है कि अगर वे घर से आते, तो सुबह 9 बजे ही निकल पाते और इस दौरान उनका काफी समय बर्बाद हो जाता। गांव में रुकने से उन्हें सीधे लोगों से मिलने का और उनकी समस्याओं को जानने का मौका मिलता है। इस तरीके से वे चुनाव प्रचार को केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संवाद का अवसर मानते हैं। इस अनुभव के जरिए वे अपने चुनावी अभियान को और प्रभावशाली बनाना चाहते हैं।

 

Haryana Election: “ये हाथ का निशान थप्पड़ का काम करेगा और आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक”, विनेश फोगाट का बड़ा बयान