Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: सोनीपत के मनोज यादव ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, जानें पूरी खबर

Haryana Election 2024: सोनीपत के मनोज यादव ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : October 5, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: सोनीपत के जिला उपायुक्त मनोज यादव ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सोनीपत के निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। यादव ने कहा कि मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी है और नागरिकों को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

Festival Of Democracy: शिवराज सिंह चौहान की अपील- लोकतंत्र के उत्सव में सभी करे भागीदारी
वोट डालने की अपील की

बता दें कि, जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है और इससे लोकतंत्र की मजबूती बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के लिए बनाए गए बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। आदर्श बूथों का निर्माण किया गया है, जिनमें अलग-अलग थीम के अनुसार सजावट की गई है, जिससे मतदान प्रक्रिया को और आकर्षक बनाया जा सके।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़

सोनीपत के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई, जो यह दर्शाता है कि लोग अपने अधिकार को लेकर गंभीर हैं। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी का सक्रिय भागीदारी करना जरूरी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ मतदान करें, ताकि मतदान का प्रतिशत 100 फीसदी हो सके।

Advertisement

 

Haryana Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रदेश के नागरिकों से विशेष अपील- घरों से निकलें और कांग्रेस को वोट दें…