




Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र में नैना चौटाला के खिलाफ बढ़ते विरोध ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। यहाँ के स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से अपने मुद्दों को उठाया है, और उनका कहना है कि वे कांग्रेस और भाजपा के बीच की टक्कर को लेकर अपनी राय बना रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जनता ने कहा है कि नैना चौटाला अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में उनकी कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दी है। उन्होनें स्थानीय मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया और उनकी उपेक्षा की। इससे यह धारणा बन गई है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं हैं।
बता दें कि समर्थकों के बीच विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति यह दिखाती है कि राजनीतिक माहौल तीव्र है। देवीलाल की विरासत की तुलना में वर्तमान नेताओं की स्थिति कमजोर प्रतीत होती है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अगर उन्हें जनता की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे तो उन्हें चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।




