




Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: राज्य के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु द्वारा नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया गया। तो वहीं, कैप्टन अभिमन्यु की गिनती राज्य के सबसे अमीर राजनेताओं में से होती है। वहीं आपको बता दें, कैप्टन अभिमन्यु के पास 500 करोड़ से ज्यादा की जायदाद है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु ने नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। तो वहीं, कैप्टन अभिमन्यु की गिनती राज्य के सबसे अमीर राजनेताओं में से होती है। वहीं आपको बता दें, कैप्टन अभिमन्यु के पास 500 करोड़ से ज्यादा की जायदाद है। कैप्टन पहली बार नारनौंद हल्के से ही विधायक चुने गए थे। कैप्टन 2019 में जेजेपी के राम कुमार गौतम से चुनाव हारने के बाद वह एक बार फिर नारनौंद सीट से ही मैदान में उतरे हैं।
दरअसल, कैप्टन अभिमन्यु के पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जिसमें से लगभग आधा हिस्सा शेयर व बॉन्ड का भी है। वहीं, भाजपा नेता के पास 250 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 79।03 करोड़ रुपये के शेयर हैं। जिसके अलावा इनके बच्चों के नाम 72।35 करोड़ के शेयर हैं। नामांकन में दिए हलफनामे के मुताबिक कैप्टन पर लगभग 33 करोड़ रूपए का कर्जा भी है।
तो वहीं, अभिमन्यु कई सारी कंपनियों के निदेशक, अध्यक्ष, मालिक व संस्थापक भी हैं। इनके पास करीब 2।51 अरब के शेयर और बॉन्ड है और इनकी पत्नी के पास लगभग 79।03 करोड़ के शेयर और बॉन्ड है। इसके अलावा भी इनके बच्चों के नाम लगभग 72।35 करोड़ के शेयर है। भाजपा नेता के पास 21।53 लाख, उनकी पत्नी एकता के पास 2।26 करोड़ व उनके बच्चों के पास 10।47 करोड़ की ज्वेलरी भी है। कैप्टन अभिमन्यु की कुल संपत्ति 2।80 अरब व उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 88।87 करोड़ और बच्चों की 74।47 करोड़ की है।




