Inkhabar Haryana, Haryana Election: भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। 21 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी ने किया है। इनमें पिहोवा की सीट भी शामिल है। यहां से पार्टी ने अब जयभगवान शर्मा ‘डीडी’ को टिकट दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। 21 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी ने किया है। इनमें पिहोवा की सीट भी शामिल है। यहां से पार्टी ने अब जयभगवान शर्मा ‘डीडी’ को टिकट दिया है। पहली सूची में पिहोवा से सरदार कंवलजीत सिंह अजराना को टिकट दिया था। अजराना ने खुद ही मैदान से हटने का ऐलान कर दिया था। हालांकि स्थानीय स्तर पर उनका जोरदार विरोध भी था और सोशल मीडिया पर उनके दुश्मन देश की आर्मी के साथ फोटो भी वायरल हो रहे थे।
Bittu Bajrangi: नूंह हिंसा में आगे था इनका नाम, अब फरीदाबाद NIT सीट से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा ने दूसरी लिस्ट में नायब सरकार के दो और मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ़ बनवारी लाल और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा शामिल हैं। बनवारी लाल 2014 और 2019 में बावल से लगातार दो बार विधायक रहे। इसी तरह सीमा त्रिखा भी पिछली दो टर्म से बड़खल का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रही थीं। वहीं नायब सरकार में ही खेल मंत्री संजय सिंह का पहली लिस्ट में सोहना से टिकट कट गया था। लेकिन दूसरी लिस्ट में उन्हें नूंह
शिफ्ट करके उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें बावल से डॉ़ बनवारी लाल, पटौदी से सत्यप्रकाश जरावता, बड़खल से सीमा त्रिखा, होडल से जगदीश नय्यर, हथीन से प्रवीण डागर, राई से मोहनलाल बड़ौली, पिहोवा से सरदार संदीप सिंह व गन्नौर से निर्मल रानी शामिल हैं।
भाजपा की दूसरी लिस्ट में ये चेहरे
Kanahiya Mittal: “मैंने जो फैसला लिया था…”, कांग्रेस ज्वाइन करेंगे या नहीं! कर दिया साफ