Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election: राहुल गांधी को भाजपा नेता बिप्लब ने किया चैलेंज, मुख्यमंत्री पद का करे चेहरा साफ

Haryana Election: राहुल गांधी को भाजपा नेता बिप्लब ने किया चैलेंज, मुख्यमंत्री पद का करे चेहरा साफ

BY: • LAST UPDATED : September 14, 2024

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी कुछ साफ़ नहीं किया है। बिना किसी के निश्चित हुए कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इसी को लेके बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए राहुल गांधी को चैलेंज किया।

बीजेपी नेता का राहुल गांधी पर तंज

बीजेपी नेता सह मीडिया प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोले की, अगर हिम्मत है तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा सामने लाए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल सत्ता को संभाला है। अब जनता जानना चाहती है।

कांग्रेस राज में परिवारवाद हावी

रोहतक में भाजपा के प्रदेश मीडिया कार्यालय के उद्घाटन में बिप्लब देब शुक्रवार को लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस के होर्डिंग पर प्रदेश अध्यक्ष से बड़ा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा का फोटो छपता है। भाजपा ही दिल से भाजपा फिर से का स्लोगन दे सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल से कांग्रेस फिर से कहकर दिखाएं। क्योंकि उनके दिल में परिवारवाद है। वे अपने बाद अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

Advertisement

कार्यालय का किया उद्घाटन

प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया व दूसरे नेताओं के साथ दीप जलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई।

PM Modi Rally: पीएम मोदी की आज कुरुक्षेत्र में रैली, जोरो पर तैयारियाँ, कई किलोमीटर तक सुरक्षा अलर्ट