




InKhabar Haryana, Haryana Election: हरयाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने राजेश जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब राजेश जून ने कांग्रेस की टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
जानकारी के मुताबिक, राजेश जून जो पहले कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे, पार्टी के मौजूदा विधायक राजेंद्र जून को टिकट मिलने से खुश नहीं थे। उनकी नाराजगी के चलते उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। कांग्रेस ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। राजेश जून ने कांग्रेस के फैसले पर बयान देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनका मानना है कि बहादुरगढ़ की जनता के हित में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनावी मैदान में डटे रहेंगे और जनता की सेवा के लिए तैयार हैं।
तो वहीं, इससे चुनावी स्थिति और भी दिलचस्प हो गई है। अब बहादुरगढ़ में कांग्रेस और राजेश जून के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजेश जून ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है और वे जनता के बीच अपनी बात रखने में सक्रिय हैं। इस घटना ने बहादुरगढ़ की राजनीति को एक नया मोड़ दिया है और यह देखने लायक होगा कि चुनावी मैदान में कौन सी रणनीति सफल होती है। राजेश जून का संघर्ष और कांग्रेस की स्थिति इस बार के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




