Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election: पिता कांग्रेस प्रत्याशी तो बेटी बनी कांग्रेस की बागी, अब अंबाला कैंट से उतरीं निर्दलीय

Haryana Election: पिता कांग्रेस प्रत्याशी तो बेटी बनी कांग्रेस की बागी, अब अंबाला कैंट से उतरीं निर्दलीय

BY: • LAST UPDATED : September 12, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election: कांग्रेस नेता चित्रा सरवारा द्वारा अंबाला कैंट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया गया है। वहीं आपको बता दें, चित्रा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इस बीच अब हरियाणा टिकट बंटवारे के बाद अब रूठने-मनाने का दौर चल रहा है।

इस वजह से चित्रा ने उठाया यह कदम

चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। चित्रा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। अंबाला कैंट से कांग्रेस ने परिमल परी को टिकट दिया है जो बीजेपी के अनिल विज के सामने मैदान में हैं। तो वहीं, टिकट ना मिलने की वजह से चित्रा सरवारा ने यह कदम उठाया है। चित्रा सरवारा आप के पूर्व नेता निर्मल सिंह मोहरा की बेटी हैं।

इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। चित्रा हरियाणा आप की उपाध्यक्ष रही हैं। यह पिता-पुत्री की घर वापसी थी। चित्रा सरवारा ने नामांकन दाखिल करने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक नजर आ रहे हैं।

Advertisement

Haryana Assembly Election: अटेली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने किया नामांकन

बाप बेटी आमने-सामने 

तो वहीं, अंबाला से भाजपा ने अनिल विज को टिकट दे दिया है जिसकी वजह से अब यह हॉट सीट बन गई है। दरअसल, अंबाला में ही कांग्रेस के दो नेताओं के खड़ा होने से चुनाव काफी रोमांचक होता जा रहा है क्योंकि जहां एक सीट से पिता कांग्रेस उम्मीदवार हैं तो बग़ल की सीट से अपनी ही बेटी बागी उम्मीदवार बन चुकी हैं। वहीं, चित्रा सरवारा के पिता निर्मल सिंह को कांग्रेस ने अंबाला से टिकट दिया है।

Haryana Assembly Election: तोशाम से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, जानिए पूरी खबर