




Inkhabar Haryana, Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए एक जरुरी घोषणा की है। जींद की रैली में उन्होंने कहा कि अगर बसपा और इनेलो का गठबंधन सत्ता में आता है, तो अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री होंगे।
तो वहीं आपको बता दें, मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन की सरकार में दो डिप्टी मुख्यमंत्री होंगे, जिनमें से एक बसपा का होगा। उनका यह बयान गठबंधन की ताकत को दर्शाता है और यह दिखाता है कि वे चुनावी मैदान में गंभीरता से उतर रहे हैं। दरअसल, मायावती ने अभय सिंह चौटाला के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल की 111वीं जयंती के अवसर पर रैली आयोजित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यदि इस गठबंधन का बेहतर रिज़ल्ट आता है, तो यह देवीलाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
Vinesh Phogat: राजनीति में एंट्री क्यों हुई, मशहूर रेसलर विनेश फोगाट ने किया खुलासा
इस रैली के जरिए बसपा और इनेलो ने खास रणनीति के तहत अपनी ताकत को दर्शाने की कोशिश की है। हरियाणा में दलित वोटों पर इनकी नजर है, और यह गठबंधन उन्हें मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। उचाना सीट पर दुष्यंत चौटाला, जो जेजेपी के नेता हैं, का मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह और बीजेपी के देवेंद्र अन्नी से है।
बसपा ने उचाना सीट से सुबे सिंह लोहाना को टिकट दिया है। इस स्थिति में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी नतीजे किस दिशा में जाते हैं और क्या बसपा-इनेलो का यह गठबंधन हरियाणा में सत्ता में आ पाता है। मायावती का यह कदम हरियाणा की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है, और जनता को एक नई विकल्प देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।




