Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election News: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अशोक गहलोत ने जताई चिंता, कहा-“पार्टी इसे गंभीरता से…”

Haryana Election News: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अशोक गहलोत ने जताई चिंता, कहा-“पार्टी इसे गंभीरता से…”

BY: • LAST UPDATED : October 10, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सभी के लिए अप्रत्याशित था, क्योंकि मीडिया, एग्जिट पोल और आम जनता का मानना था कि कांग्रेस की सरकार बननी तय थी। गहलोत ने दिल्ली में एक बैठक के बाद कहा कि पार्टी इसे गंभीरता से ले रही है और इस हार के कारणों की जांच की जाएगी।

Haryana Election News: राहुल गांधी ने बैठक में कहा- “पूरे चुनाव में पार्टी का हित दूसरे नंबर पर…”

हार के कारणों को समझाना जरुरी

जानकारी के लिए बता दें कि, गहलोत ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जैसे कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, ने इस स्थिति को लेकर चर्चा की है। उन्होंने संकेत दिया कि इस हार के पीछे छिपे कारणों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की चिंताओं को सुना गया और फॉलो-अप की रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, जिसका व्यापक जन समर्थन था, लेकिन नतीजों ने सभी को चौंका दिया।

Advertisement

कांग्रेस के भीतर आशंकाएं

बता दें कि, गहलोत के मुताबिक इस स्थिति का गहराई से विश्लेषण करना होगा ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों से बचा जा सके। कांग्रेस के भीतर आशंकाएं बढ़ रही हैं, और गहलोत ने स्पष्ट किया कि पार्टी को इस बात की तह तक जाना होगा कि क्यों और कैसे यह विपरीत परिणाम सामने आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को महत्व देते हुए कहा कि उन्हें इस हार के कारणों को समझने का पूरा प्रयास करना चाहिए, ताकि पार्टी को फिर से मजबूत किया जा सके।

 

Haryana Election: कांग्रेस की हार पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष बड़ौली ने हुड्डा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा