




Inkhabar Haryana, Haryana Election Results 2024: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व सांसद संजय भाटिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराते हुए उन्हें उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि, संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि यह जीत न केवल पार्टी के लिए बल्कि हरियाणा के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “हमारी नीतियों और योजनाओं ने जनता के बीच विश्वास का माहौल बनाया है, जिसके चलते हमें यह सफलता मिली है।”
बता दें कि, भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों और नायब सैनी के कार्यों की भी की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति को तेज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो दिशा दिखाई है, उससे राज्य में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। इस उत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पण और मेहनत की सराहना की। जश्न का यह माहौल केवल एक चुनावी जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जनता के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का भी संकेत है।




