




Inkhabar Haryana, Haryana Election Results 2024: हरियाणा भाजपा की बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महासचिव विनोद तावड़े, अरुण सिंह, और सुनील बंसल ने भाग लिया है।
बता दें कि, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कैबिनेट गठन और विभिन्न पर्यवेक्षकों की नियुक्तियों पर चर्चा करना था। पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी की सफलता को ध्यान में रखते हुए, नेताओं ने आगामी कार्यों की योजना बनाई और संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीतियाँ तैयार की। बैठक में यह भी विचार विमर्श हुआ कि किस प्रकार से पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया जाए।
बता दें कि, भाजपा ने हरियाणा में अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई नए कदम उठाने का संकल्प लिया है। इस बैठक के परिणाम स्वरूप आने वाले समय में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सके।
Haryana Election: नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री से मुलाकात कर किया आभार प्रकट




