




Inkhabar Haryana, Haryana Election Results 2024: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हाल के चुनाव परिणामों को लेकर चिंता जताते हुए कहा, “यह पहली बार हो रहा है कि मीडिया चैनल अपने रिपोर्टरों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के बजाय चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं। जबकि चुनाव आयोग के आंकड़े केवल चौथे या पांचवें राउंड के हैं, हमारे कंट्रोल रूम से 11 या 12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं।” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि विनेश फोगाट पहले कुछ राउंड में पीछे चल रही थीं, लेकिन नौवें राउंड के बाद वह 5200 वोटों से आगे निकल गई हैं।
बता दें कि, खेड़ा ने इस आंकड़ों में विसंगति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग से ट्वीट कर पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की यह क्या कोशिश है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि रुझानों को सही समय पर अपडेट करना आवश्यक है ताकि जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके।
पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि चुनाव आयोग को जनता की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सही और समय पर आंकड़े पेश करने चाहिए। इस संदर्भ में, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर चुनावी प्रक्रिया की स्वच्छता के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
Haryana Election Results 2024: अनिल विज का बड़ा बयान, कहा-” जैसा हमने सोचा था, नतीजे उसी दिशा में…”




