Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election Results 2024: बीजेपी के पूर्ण बहुमत पर नेत्री बबीता फोगाट ने दिखाया उत्साह, कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana Election Results 2024: बीजेपी के पूर्ण बहुमत पर नेत्री बबीता फोगाट ने दिखाया उत्साह, कांग्रेस पर साधा निशाना

BY: • LAST UPDATED : October 9, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election Results 2024: चरखी दादरी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत के बाद बीजेपी नेत्री बबीता फोगाट ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि बीजेपी पार्टी धरातल पर काम करने वाली है, मुझे पूरा विश्वास था कि जनता बीजेपी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का मौका देगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायक सैनी की कार्यशैली से खुश होकर जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है।

Haryana Election: बेटे ने ऐतिहासिक जीत से दिया पिता की हार का जवाब, पहली बार लड़े चुनाव और हासिल की सफलता

राहुल, प्रियंका ने झूठ फैलाया

जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी नेत्री बबीता फोगाट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव के दौरान झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उनके दावों पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल और वास्तविकता में काफी अंतर होता है, और चुनाव परिणामों ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है।

Advertisement

सोमवीर सांगवान ने परिणाम का किया स्वागत

बता दें कि, निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने भी चुनाव परिणाम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जनता ने जो निर्णय लिया है, वह उनकी सोच और जरूरतों का प्रतीक है। हरियाणा में पहलवान, जवान और किसान के मुद्दे महत्वपूर्ण रहे, और चुनाव परिणाम ने यह दिखा दिया कि इन मुद्दों पर जनता की राय कितनी अहम थी। सांगवान ने कहा कि कई बार परिस्थितियों के कारण फैसले होते हैं, और जो भी होता है, वह किस्मत में लिखा होता है।

Haryana Election 2024: हरियाणा में हार के बाद इंडिया गठबंधन में उठे विरोध के स्वर, कहा-“महाराष्ट्र कांग्रेस को हरियाणा के …”