Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: आप नेता संजय सिंह ने कहा, “हमारी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी”

Haryana Election 2024: आप नेता संजय सिंह ने कहा, “हमारी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी”

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी कैसे पीछे रह सकती हैं। संजय सिंह के बयान से साफ है कि आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीदवारों की घोषणा की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। वह यह भी बता रहे हैं कि पार्टी के पास हरियाणा में एक मजबूत संगठन है। हालांकि, गठबंधन के बारे में कोई भी अंतिम निर्णय या निर्देश अरविंद केजरीवाल या पार्टी नेतृत्व से ही लिया जाएगा। इस बयान में संजय सिंह ने AAP की राष्ट्रीय भूमिका और संगठनात्मक ताकत को भी रेखांकित किया है।

 

Haryana Election 2024: हरियाणा के बांगड बेल्ट में उलझ गई कांग्रेस, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Advertisement

संजय सिंह ने क्या कहा

बता दें कि AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता के बयान पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, हमारी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है और हम लोग उम्मीदवारों की घोषणा करने की पूरी प्रक्रिया कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है। जैसे ही अरविंद केजरीवाल या पार्टी नेतृत्व से निर्देश (गठबंधन के संबंध में) मिलेंगे, हम उसी आधार पर आगे बढ़ेंगे।