Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Elections: CM सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कही ये बात

Haryana Assembly Elections: CM सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कही ये बात

BY: • LAST UPDATED : August 31, 2024

Haryana Elections 2024: हरियाणा के CM सैनी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। जिसमे उन्होनें BJP और कांग्रेस की सरकार में हुए कामकाज की कंपेयरटिव रिपोर्ट पेश की। CM सैनी ने बोला कि, विपक्ष हमारी सरकार के खिलाफ सिर्फ गलत आफवायें फैलाती रहती है।

CM सैनी ने कहा- किसानों की जमीन

बता दें कि, कांग्रेस पर हमला करते हुए CM सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों की जमीन को लूटकर दामादों को दे दिया जाता था। वहीं BJP की सरकार ने किसानों से एक भी इंच जमीन की नहीं ली है।

Advertisement

हमने लगातार हरियाणा के विकास

CM सैनी ने कहा कि, जब से मुझे हरियाणा के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हमने लगातार हरियाणा के विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा का विकास रोक दिया। मुझे 51 दिनों तक हरियाणा की जनता की सेवा करने का मौका मिला हैं और सरकार ने हरियाणा के विकास और कल्याण के लिए 126 फैसले लिए हैं। कांग्रेस पार्टी यह भ्रम फैला रही है कि BJP सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए कुछ नहीं किया”

ट्रांसफर के लिए काटने पड़ते थे दलालों के चक्कर

CM सैनी अपने सरकार के काम गिनाते हुए कहते हैं कि, ट्रांसफर के लिए दलालों के चक्कर काटने पड़ते थे. ट्रांसफर की आज ऑनलाइन सुविधा है। जिसमें एक बटन का काम है। वहीं कांग्रेस के समय में HSIDC, बिजली घाटे में था, आज इन घाटे से बचाने का काम हम लोगों ने किया है।

Haryana Assembly Elections: हरियाणा चुनाव में दलित वोटों की लड़ाई, जंग में नया टिवस्ट