Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: हरियाणा के बांगड बेल्ट में उलझ गई कांग्रेस, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Haryana Election 2024: हरियाणा के बांगड बेल्ट में उलझ गई कांग्रेस, जानिए क्या हैं पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बांगड बेल्ट में कांग्रेस उलझ गई हैं। कांग्रेस 21 सीटों में से महज 4 टिकट ही बांट पाई हैं। वहीं BJP 21 सीटों में से 17 टिकट बांट चुकी है। कांग्रेस की 4 सीटें भी हलोपा से गठबंधन के तहत फसी हुई है। बांगड़ बेल्ट पर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, चौधरी बंसीलाल और भजनलाल परिवार का दबदबा रहा है।

हरियाणा की बांगड बेल्ट

हरियाणा की बांगड बेल्ट के मुताबिक
हिसार: हिसार, हांसी, आदमपुर, बरवाला, नारनौंद, उकलाना, नलवा
भिवानी : भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू
चरखी दादरी : दादरी और बाढड़ा
फतेहाबाद : रतिया, टोहाना, फतेहाबाद
सिरसा : कालांवाली, डबवाली, रानियां, सिरसा, ऐलनाबाद शहर आते हैं।

 

Advertisement

Election 2024: हुड्डा की सरकार बनी तो नौकरियों सहित सभी सुविधाएं रोहतक जिले को मिलेंगी: जेपी दलाल

बांगड़ बेल्ट में रहा इन लोगों का दबदबा

बता दें कि बांगर बेल्ट पर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, चौधरी बंसीलाल और भजनलाल परिवारों का दबदबा रहा है। मौजूदा स्थिति में भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई, बंसीलाल परिवार से किरण चौधरी और चौटाला परिवार से अजय और अभय राजनीतिक विरासत संभाले हुए हैं। यह बेल्ट प्रदेश की सबसे मजबूत बेल्ट रही है और ताऊ देवीलाल समेत इस धरती ने 4 CM दिए हैं। यहां राजस्थान और पंजाब से बागड़ी और पंजाबी दोनों भाषाएं बोली जाती हैं।

कांग्रेस ने बांगड़ बेल्ट में बांटे 4 टिकट

बता दें कि कांग्रेस ने बांगड़ बेल्ट में 21 में से 4 टिकट बांटे हैं। जिनमें डबवाली से आदित्य सिहाग, कालांवाली से शीशपाल केहरवाली, तोशाम से अनिरूद्ध और टोहाना से परमवीर सिंह को टिकट दिया गया है।

BJP ने 17 टिकट बांटे

बता दें कि BJP ने बांगड़ बेल्ट में 17 टिकट बांटे हैं। जिनमें चरखी दादरी से सुनील सांगवान, उकलाना से अनूप धानक, बाढड़ा से उमेद पातुवास, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, लोहारू से जेपी दलाल, हिसार से डॉ. कमल गुप्ता, फतेहाबाद से दुड़ाराम, हांसी, विनोद भयाणा, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, बवानी खेड़ा कपूर बाल्मीकि, बरवाला से रणबीर गंगवा, नलवा से रणधीर पनिहार, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, टोहाना से देवेंद्र बबली, कालांवाली से राजेंद्र देसुजोधा, रानिया से शीशपाल कंबोज को टिकट दिया गया है।

Election 2024: टिकट कटने से नाराज पूर्व मेयर रेणुबाला गुप्ता के घर पहुंचे सीएम सैनी, समर्थकों के साथ की बैठक