Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Foundation Day: हरियाणा दिवस पर सीएम नायब ने कहा, “खेत में कमाणा, दूध दही…”

Haryana Foundation Day: हरियाणा दिवस पर सीएम नायब ने कहा, “खेत में कमाणा, दूध दही…”

BY: • LAST UPDATED : November 1, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Foundation Day:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से हरियाणावासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

सैनी ने X पर दी बधाई

मुख्यमंत्री सैनी ने लिखा कि खेत में कमाणा, दूध दही खाणा, जवान-किसान-पहलवान का ठिकाणा, देश खात्तर मर मिट जाणा। सबतै आग्गै म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा। सारै हरियाणवियां नै प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

किसानों और युवाओं की कि सराहना

सीएम सैनी ने संदेश के जरिए उन्होंने हरियाणा के किसानों और युवाओं के योगदान को सराहा, जो न केवल राज्य की पहचान हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी हरियाणवियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्य की एकजुटता और विकास के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को फिर से व्यक्त किया।

felicitation ceremony News: अभय चौटाला के अभिनंदन समारोह में पहुंचे पाकिस्तानी सांसद, इन नेताओं का हुआ स्वागत