Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Municipal Election 2025: कांग्रेस का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा – “उम्मीदवार को धमका रही बीजेपी”

Haryana Municipal Election 2025: कांग्रेस का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा – “उम्मीदवार को धमका रही बीजेपी”

BY: • LAST UPDATED : February 25, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव में अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा उनके प्रत्याशियों को धमकी दे रही है और पैसे का लालच देकर उन्हें चुनावी मैदान से हटाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा पर गंभीर आरोप

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने फरीदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में गुंडागर्दी और धनबल का सहारा ले रही है। कांग्रेस प्रत्याशियों को डरा-धमकाकर चुनावी दौड़ से बाहर करने की साजिश रची जा रही है।

कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत होने का दावा

जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस प्रत्याशियों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस संबंध में कई सबूत मौजूद हैं, जिनमें कॉल रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा, तो हम इन सबूतों को जनता और मीडिया के सामने रखेंगे। भाजपा की साजिश को उजागर करना हमारा कर्तव्य है। बघेल ने यह भी कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा के दबाव में आकर उनका समर्थन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस सख्त कार्रवाई करेगी। पार्टी ऐसे नेताओं के नाम हाईकमान को भेज रही है और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

जनता कांग्रेस के साथ- बघेल

कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि जनता भाजपा की नीतियों से नाराज है और इस बार कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और पार्टी के शीर्ष नेता जल्द ही फरीदाबाद सहित अन्य चुनावी क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज करेंगे।