Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Municipal Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक, सीएम नायब सैनी समेत यें नेता रहें मौजूद

Haryana Municipal Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक, सीएम नायब सैनी समेत यें नेता रहें मौजूद

BY: • LAST UPDATED : February 12, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Municipal Election 2025: दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आज प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर गहन चर्चा हो रही है। भाजपा नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीतियों पर मंथन कर रहा है, जिससे पार्टी निकाय चुनावों में मजबूती से उतर सके।

बैठक में भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद

बता दें कि, बैठक में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और प्रदेश भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया सहित चुनाव समिति के तमाम सदस्य उपस्थित हैं। इसके अलावा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और संगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

बैठक में निकाय चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अनुभवी और लोकप्रिय उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की योजना बना रहा है, ताकि निकाय चुनावों में भाजपा की पकड़ मजबूत बनी रहे।

Advertisement