Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Politics: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरी खबर

Haryana Politics: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : October 21, 2024

संबंधित खबरें

Haryana Politics: हरियाणा में थानेसर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही थी, लेकिन चुनाव नतीजे अप्रत्याशित रूप से सामने आए। अरोड़ा का कहना है कि भाजपा ने ईवीएम में छेड़छाड़ कर जनादेश को चोरी किया है, जिससे जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान हैं।

कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा

यह बयान अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक बैठक के दौरान दिया, जहां उन्होंने थानेसर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद चुनाव में भी पूरी तैयारी से उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। जिला पूरी तरह से कानूनहीनता का शिकार हो चुका है, जहां व्यापारियों को सरेआम गोली मारी जा रही है।

भाजपा सरकार पर जमकर किए वार

उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि डीएपी खाद की भारी कमी के चलते किसान परेशान हैं। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। भाजपा सरकार को समय रहते डीएपी खाद का इंतजाम करना चाहिए था, लेकिन किसानों की समस्याओं की तरफ उनका ध्यान नहीं है। किसानों को ब्लैक में खाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Advertisement

आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

विधायक अशोक अरोड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे नगर परिषद चुनाव में पूरी एकजुटता से हिस्सा लें और कांग्रेस को फिर से विजयी बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों और जनता के हित में काम करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Stubble Burning: पराली जलाने के मामलों में हुई 3 किसानों की गिरफ्तारी, पर्यावरण पर गंभीर नुकसान