Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Politics: AAP-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी, 90-90 की लिस्ट तैयार

Haryana Politics: AAP-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी, 90-90 की लिस्ट तैयार

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Politics: प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही समय रह गया है। वहीं, ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इन सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा लगातार जारी है। तो वहीं, इस सिलसिले में तीसरी लिस्ट भी आज जारी हो सकती है।

तीसरी लिस्ट हो सकती है आज जारी

राज्य में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही समय रह गया है। वहीं, ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इन सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा लगातार जारी है। मगर अभी तक इन सीटों को लेकर अबतक कोई भी सहमति नहीं हो पाई है। प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के लिए AAP-कांग्रेस पार्टियों ने अपनी-अपनी लिस्ट एक तरह से तैयार कर चुकी है। तो वहीं, कुछ सीटों पर पेच फंसे हुए है जिसकी वजह से गठबंधन भंवर में फंस चूका है।

वहीं आपको बता दें, कांग्रेस अब तक विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसके तहत 41 उम्मीदवारों के नाम अब तक ऐलान हो चुका है। तो वहीं, बाकी बचे 49 उम्मीदवार के नामों का अभी ऐलान होना बाकी है। दरअसल, कांग्रेस की उपसमिति को बाकी बचे 49 उम्मीदवारों के नाम तय करना बाकी है। जिससे कयास लगायी जा रही है की इस सिलसिले में तीसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है।

Advertisement

Haryana Assembly Election: हरियाणा चुनाव में AAP ने उतारे 20 उम्मीदवार, जानें कौन- कौन है शामिल

कहा- अब वक्त बहुत कम बचा है

वहीं, विधानसभा चुनावों को लेकर AAP की भी प्रदेश में पूरी तैयारी है। पार्टी हाईकमान से इजाजत मिलने पर AAP की सूची जारी कर दी जाएगी।  तो वहीं, वो लोग जो संगठन का काम जमीन स्तर पर कर रहे हैं, वह लोग सीएम अरविंद केजरीवाल से इसपर चर्चा कर इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुशील गुप्ता व संदीप पाठक हरियाणा का काम देख रहे हैं। वहीं, संजय सिंह चुनाव को लेकर AAP व कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा पर कहा है कि अब हमलोगो के पास वक्त बहुत कम बचा है।  वहीं आपको बता दें, नामांकन की तारीख 12 सितंबर है, और हमारे पास भी वक्त नहीं बचा है।  AAP की तैयारी सभी सीटों पर पूरी तरह से हैं।

Haryana Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर गन्नौर पहुंचे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा, नामांकन पत्र करवाया दाखिल