Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Winter Session:  “हुड्डा के कार्यकाल में…”, बीजेपी विधायक गौतम ने कांग्रेस नेता पर किया तीखा हमला

Haryana Winter Session:  “हुड्डा के कार्यकाल में…”, बीजेपी विधायक गौतम ने कांग्रेस नेता पर किया तीखा हमला

BY: • LAST UPDATED : November 14, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Winter Session: हरियाणा विधानसभा के सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने अपनी तीखी बातों से सदन में हलचल मचा दी। सफीदों से विधायक गौतम ने दावा किया कि जब उन्होंने भाजपा जॉइन की थी, तब ही यह घोषणा की थी कि पार्टी 50 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उनका मानना था कि आगामी चुनावों में मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा की पार्टी के बीच ही होगा।

हुड्डा के कार्यकाल में नौकरी  नहीं

गौतम के इस बयान पर सदन में तीखी बहस हुई। भाजपा विधायक ने कहा  कि हुड्डा के कार्यकाल में एक भी नौकरी नहीं दी गई थी और आरोप लगाया कि कांग्रेस को EVM के परिणामों पर शिकायत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की 37 सीटों को सट्टेबाजों के कारण मिलने का आरोप भी लगाया। रामकुमार गौतम ने यह भी दावा किया कि भाजपा की सरकार ने गांव-गांव जाकर लोगों से पूछा था कि कितने लोगों को रोजगार मिला है, और भाजपा के शासन में बहुत से लोगों को रोजगार मिला।

हुड्डा व्यक्तिगत तौर से अच्छे आदमी

गौतम ने भूपेंद्र हुड्डा के बारे में कहा कि हुड्डा साहब व्यक्तिगत रूप से अच्छे आदमी हैं, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब राज्य में बच्चों की मानसिकता बदल चुकी है। पहले वे नौकरी के लिए सिफारिश का सहारा लेते थे, अब वे कोचिंग सेंटर में दाखिला लेकर मेहनत से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा, गौतम ने सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने सफीदों और नारनौद क्षेत्र में डॉक्टरों और अस्पतालों की कमी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया और जामनी में मंजूर किए गए गर्ल्स कॉलेज के बारे में भी जानकारी दी। गौतम ने इस कॉलेज के लिए भूमि की उपलब्धता और कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता की बात की।