Advertisement
Advertisement
होम / Haryana winter Session:  सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई,  नव निर्वाचित विधायकों का किया स्वागत

Haryana winter Session:  सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई,  नव निर्वाचित विधायकों का किया स्वागत

BY: • LAST UPDATED : November 13, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana winter Session: हरियाणा विधानसभा सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ। उन्होंने सदन के सभी सदस्य, विशेष रूप से उन 40 नव निर्वाचित विधायकों का स्वागत किया, जिन्होंने पहली बार विधानसभा में कदम रखा है। राज्यपाल ने आशा जताई कि सभी विधायक अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करेंगे और राज्य की प्रगति में अपना योगदान देंगे।

महिला विधायकों की सराहना की

राज्यपाल ने विधानसभा में इस बार 13 महिला विधायकों के जीतने को भी सराहा और इसे हरियाणा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

लोकतंत्र की ताकत को किया मजबूत

राज्यपाल ने हरियाणा में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जागरूक मतदाताओं और चुनावी अधिकारियों को भी बधाई दी। उनका कहना था कि इस बार के चुनाव ने लोकतंत्र की ताकत को और मजबूत किया है। सत्र की शुरुआत में ही यह संदेश दिया गया कि राज्य में विकास और समृद्धि के लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे।