Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Winter Session: “ऐसा पहली बार नहीं हो रहा…”, नेता प्रतिपक्ष पर हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया

Haryana Winter Session: “ऐसा पहली बार नहीं हो रहा…”, नेता प्रतिपक्ष पर हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया

BY: • LAST UPDATED : November 13, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Winter Session: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के न चुने जाने  और  राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए  हैं।

पहले भी विपक्ष नेता के बिना सदन चला

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले कर्नाटका में भी बिना विपक्ष के नेता के सदन चलाया गया था।” उनका यह बयान हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर अभी तक कोई घोषणा नहीं होने पर आया है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी ओर से हाइकमान को इस मुद्दे पर अपना निर्णय भेज दिया है और अब यह निर्णय पार्टी के उच्च नेतृत्व द्वारा लिया जाना है।

हाइकमान को भेजा फैसला

हुड्डा ने आगे कहा कि हमने अपना फैसला हाइकमान को भेज दिया है, अब यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या निर्णय लेते हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस मामले में पूरी तरह से अनुशासन और पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व के आदेशों का पालन करेगी।

सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल

राज्यपाल के अभिभाषण पर भी भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो वादे इन लोगों ने जनता से किए थे, उनमें से कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उनका यह बयान राज्य सरकार की नीतियों और वादों को लेकर विपक्ष की आलोचना के रूप में आया।

Advertisement