Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Winter Session: विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन

Haryana Winter Session: विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन

BY: • LAST UPDATED : November 14, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Winter Session: राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सदन में मुख्यमंत्री नायब सैनी विधायकों के सवालों के जवाब देंगे, जो आज के सत्र का एक अहम हिस्सा है।

विधेयकों  को पारित करने की योजना

शीतकालीन सत्र में इस बार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किए जाने की योजना है। इन विधेयकों में राज्य की राजनीति, कानून व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। सरकार के एजेंडे में इन विधेयकों को मंजूरी दिलवाना प्रमुख है, जिनका प्रभाव राज्य के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा।

पक्ष-विपक्ष में बहस की आशंका

सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर गर्म बहस हो सकती है। विपक्ष सरकार से सवाल करने के साथ ही उसे घेरने की कोशिश करेगा, वहीं सत्ताधारी पक्ष अपनी नीतियों और उपलब्धियों को उजागर करने में जुटा रहेगा। यह सत्र राज्य की राजनीति में अहम मोड़ ला सकता है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने दृष्टिकोण को सदन में रखेंगें।

Advertisement