Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election: भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी कांग्रेस, जनसभा को सम्बोधित करते हुए किए कई वादे

Haryana Election: भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी कांग्रेस, जनसभा को सम्बोधित करते हुए किए कई वादे

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Haryana Election: करनाल विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार अशोक खुराना ने कहा कि मद्रासी कालोनी के निवासियों की समस्याओं का हल करने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे। वह विधायक बने तो प्राथमिकता के आधार पर इस कालोनी में विकास कार्य करवाएंगे। कालोनीवासियों ने मंदिर के नवनिर्माण की बात रखी है, इसे अवश्य पूरा किया जाएगा।

जनसभा ने खुराना को समर्थन देने का किया वादा

जनसभा के दौरान कालोनीवासियों ने अशोक खुराना का जोरदार स्वागत किया। साथ ही पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा भी किया। इसके बाद अशोक खुराना अपने साथियों सहित प्रेम नगर पहुंचे और यहां भी जनसंपर्क किया। अशोक खुराना ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं है जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश के हर नागरिक के लिए खुशी के दिन आएंगे। भाजपा के 10 वर्षों के कुशासन से कांगे्रस ही जनता को मुक्ति दिलाएगी।

जनहित के मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने का वादा

अशोक खुराना ने कालोनीवासियों को कांग्रेस के संकल्प पत्र से भी अवगत करवाया और जनहित के मुद्दे को कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल करने का वादा किया। इस अवसर पर हरीश आर्य, संजीव कुमार, प्रवीण आर्य, अमित मुंजाल, संदीप अरोड़ा, प्रधान कृष्णा, उपप्रधान अरूण, कोषाध्यक्ष विश्वा, सचिव सोनू, चंद्र, अजय शर्मा, सूरज, मुन्ना, विशाल, पवन, सोनू नायडू, शंकर, ओमप्रकाश, सतिंद्र, सोनी, बिट्टू, तरूण मनचंदा, बलदेव तुली व कमल मुंजाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Politics News: एक भी टिकट न मिली तो कड़ा फैसला लेगा ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण्ण समाज का उम्मीदवार बनाने की मांग