Advertisement
Advertisement
होम / Hisar Municipal Election 2025: हिसार नगर निगम चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, कांग्रेस के बागी नेता भाजपा में शामिल

Hisar Municipal Election 2025: हिसार नगर निगम चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, कांग्रेस के बागी नेता भाजपा में शामिल

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Hisar Municipal Election 2025: हरियाणा के हिसार नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। कांग्रेस के बागी नेता रामनिवास राड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस घटनाक्रम से हिसार की चुनावी सियासत में हलचल मच गई है।

राड़ा ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया

रामनिवास राड़ा पहले कांग्रेस के नेता थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। लेकिन अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद यह तय माना जा रहा है कि वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे। इस कदम से भाजपा को निश्चित रूप से चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हुड्डा ने राड़ा को पार्टी से निष्कासित करने का था दिया बयान

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामनिवास राड़ा को पार्टी से निष्कासित करने का बयान दिया था। हुड्डा ने कहा था कि जो भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, उसे पार्टी में कोई जगह नहीं दी जाएगी। उनके इस बयान के ठीक बाद राड़ा का भाजपा में जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटनाक्रम के बाद हिसार नगर निगम चुनाव की दिशा किस ओर जाती है। भाजपा ने अपनी रणनीति को और मजबूत किया है, जबकि कांग्रेस के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है।