Advertisement
Advertisement
होम / Indu Raj Narwal: कांग्रेस में कलह! इंदु राज नरवाल का गोगी पर निशाना, कहा- छाझ तो बोला छानी भी के बोला…

Indu Raj Narwal: कांग्रेस में कलह! इंदु राज नरवाल का गोगी पर निशाना, कहा- छाझ तो बोला छानी भी के बोला…

BY: • LAST UPDATED : December 16, 2024
Inkhabar Haryana, Indu Raj Narwal: हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव हारने के बाद आपसी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक इंदु राज नरवाल ने पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी पर तीखा हमला बोला है। गोगी ने हाल ही में कांग्रेस की चुनावी हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पार्टी के प्रदेश प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया था। इसके जवाब में इंदु राज नरवाल ने कहा कि छाझ तो बोला छानी भी के बोला, सबको अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

चुनावी हार पर गहराते मतभेद

इंदु राज नरवाल ने गोगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हार के कारणों की सभी को जानकारी है, लेकिन इसे साजिश करार देना गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी हार एक बहुत बड़ा षड्यंत्र था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। वहीं, विपक्ष के नेता को लेकर चल रही खींचतान पर नरवाल ने साफ किया कि नेता प्रतिपक्ष हमारे थे और रहेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं, और यह फैसला जल्द हो जाएगा।

किसान आंदोलन पर नरवाल का बयान

किसान आंदोलन को लेकर इंदु राज नरवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को तुरंत स्वीकार करना चाहिए। आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की शहादत का जिक्र करते हुए नरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री ने वादा किया था कि कृषि कानून वापस लिए जाएंगे और किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द होंगे। लेकिन अभी तक सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

Advertisement

दिल्ली में किसानों के धरने और किसान नेताओं की बिगड़ती तबीयत पर चिंता जताते हुए नरवाल ने कहा कि अगर किसानों को कुछ हुआ तो देश सरकार को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए।

कांग्रेस की एकता पर सवाल

हरियाणा कांग्रेस में गहराती दरार पार्टी की एकता पर सवाल खड़े कर रही है। नेताओं के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप से यह साफ है कि पार्टी को अंदरूनी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इंदु राज नरवाल और शमशेर सिंह गोगी की इस बयानबाजी ने कांग्रेस के भीतर असंतोष को उजागर कर दिया है।