Advertisement
Advertisement
होम / Jagdeep Dhanker: राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा, सभापति और विपक्ष के बीच तीखी बहस

Jagdeep Dhanker: राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा, सभापति और विपक्ष के बीच तीखी बहस

BY: • LAST UPDATED : December 13, 2024
Inkhabar Haryana, Jagdeep Dhanker:  राज्यसभा में हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच जमकर बहस हुई। यह प्रस्ताव सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाया गया था। इस बहस में व्यक्तिगत हमलों और संवैधानिक मूल्यों पर बहस का स्वर मुखर हुआ।

सभापति का विरोधियों पर तीखा पलटवार

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, मैं कमजोरी नहीं दिखाऊंगा। मैं अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दूंगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसान के बेटे को इस पद पर देखना पसंद नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि मैंने बहुत कुछ सहन किया है। आपको प्रस्ताव लाने का अधिकार है, लेकिन आप संविधान का अपमान कर रहे हैं।

विपक्ष का पलटवार

विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति पर निशाना साधते हुए कहा कि आप (भाजपा) दूसरे दलों के सदस्यों को हमारे खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। मैं भी किसान मजदूर का बेटा हूं और मैंने आपसे ज्यादा चुनौतियों का सामना किया है। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं, हम यहां चर्चा करने आए हैं।

Advertisement

अविश्वास प्रस्ताव के पीछे की राजनीति

अविश्वास प्रस्ताव को विपक्ष ने सत्ता के दुरुपयोग और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन के मुद्दे पर लाया। विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात करने और निष्पक्षता के मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया। वहीं, सरकार ने इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद करार दिया।