Advertisement
Advertisement
होम / Jan Ashirwad Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का आज चुनावी प्रचार, खुफिया एजेंसिया अलर्ट

Jan Ashirwad Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का आज चुनावी प्रचार, खुफिया एजेंसिया अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : September 28, 2024

Jan Ashirwad Rally: आज हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनआशीर्वाद रैली का आयोजन हो रहा है, जो हरियाणा के आगामी चुनावों के प्रचार के लिए महत्वपूर्ण है। रैली को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 10 आईपीएस और 35 डीएसपी शामिल हैं। रैली स्थल के चारों ओर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा, खुफिया एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

प्रधानमंत्री के सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसिया अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर हिसार एयरपोर्ट के नए रनवे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी की टीम ने भी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है। रैली में प्रधानमंत्री मोदी हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी, उचाना और नरवाना के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

रूट नहीं रहेगे डायवर्ट

यातायात को लेकर पुलिस ने बताया है कि किसी भी रूट को डायवर्ट नहीं किया जाएगा और दिल्ली-सिरसा हाइवे पर सामान्य दिनों की तरह ही वाहन चलते रहेंगे। जाम की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन और यातायात पुलिस की टीमें मुस्तैद रहेंगी। रैली के दौरान कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्टर विवाद बनाने की कोशिश करते हुए दिखे, लेकिन प्रशासन ने इन पर नजर रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

Advertisement

आपातकालीन स्थिति से भी निपटने के पुरे इंतजाम

रैली स्थल के चार किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा बल तैनात रहेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के अस्पतालों, जैसे सर्वेश अस्पताल और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा सके। इसके अलावा, दो सेफ हाउस भी बनाए गए हैं, जहां आपातकालीन स्थिति में प्रधानमंत्री को ले जाया जा सके।

Haryana Election: भाजपा ने हरियाणा में विकास की गति को दी रफ्तार :भजन लाल शर्मा