Advertisement
Advertisement
होम / Jassi Petwar on Haryana Congress Oppostion Leader: “फ़ाइनल मुहर लग…”, नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ का बड़ा संकेत 

Jassi Petwar on Haryana Congress Oppostion Leader: “फ़ाइनल मुहर लग…”, नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ का बड़ा संकेत 

BY: • LAST UPDATED : August 7, 2025

Inkhabar Haryana, Jassi Petwar on Haryana Congress Oppostion Leader: हरियाणा कांग्रेस के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और कांग्रेस संगठन के आंतरिक मसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है और अपराधियों में कानून का कोई खौफ़ नहीं रह गया है। आज प्रदेश की सड़कों से लेकर गांवों तक असुरक्षा का माहौल है। सरकार की विफलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और किसानों के मुद्दों पर भी अपनी राय रखी हैं।

बारिश से फसलें बर्बाद

विधायक ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए कहा कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते उनके इलाके के 20 से अधिक गांवों में फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल विशेष गिरदावरी कराए और किसानों को उचित मुआवज़ा दे। किसान पूरी मेहनत से फसल लगाता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से अगर वह तबाह हो जाए और सरकार आंखें मूंद ले, तो यह सरासर अन्याय है।उन्होंने आगे बताया कि वे इस मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और राजस्व मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और जल्द राहत की उम्मीद भी जताई।

विकास परियोजनाएं ठप

पेटवाड़ ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 4–5 वर्षों से उनके क्षेत्र की कोई भी प्रमुख विकास परियोजना पूरी नहीं हुई है। चुनाव के वक्त वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही होती है। विकास की बातें केवल कागज़ों तक सीमित हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे इस मुद्दे को आगामी सत्र में संसद के पटल पर मजबूती से उठाएंगे।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिया बड़ा संकेत

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहे मंथन पर भी जस्सी पेटवाड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाईकमान जल्द ही इस पर फैसला लेगा और संभवत: मॉनसून सत्र से पहले नए नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। जिसे विधायक चाहेंगे वही नेता प्रतिपक्ष बनेगा। विधायकों ने अपना मत दे दिया है, जो पार्टी के पास सुरक्षित है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए नेता प्रतिपक्ष वही होगा जिसे पार्टी नेतृत्व तय करेगा। लेकिन संकेतों से यह साफ हो रहा है कि अधिकतर विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में हैं।