Advertisement
Advertisement
होम / Kalka News: कालका से विकास की नई शुरुआत, शक्ति रानी और कार्तिकेय शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां, रखी भविष्य की योजनाएं

Kalka News: कालका से विकास की नई शुरुआत, शक्ति रानी और कार्तिकेय शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां, रखी भविष्य की योजनाएं

BY: • LAST UPDATED : December 18, 2024

Inkhabar Haryana, Kalka News: कालका विधानसभा में एक विशेष धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा मंच साझा करते हुए क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति आभार व्यक्त करते नज़र आए। इस रैली ने न केवल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया, बल्कि क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए नई योजनाओं और प्रस्तावों पर जोर दिया।

सांसद कार्तिकेय शर्मा का संबोधन

अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री दिन-रात, सुबह 3 बजे से लेकर रात 3 बजे तक लगातार जनता के लिए काम करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत अनुकरणीय है। आज उन्होंने अपने धन्यवाद दौरे की शुरुआत कालका विधानसभा से माँ कालका के आशीर्वाद से की है। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने यात्रा का श्रीगणेश कालका की धरती से किया। कालका की तपस्या काम आ रही है।

कालका का विधायक और प्रदेश सरकार एक ही पार्टी के

उन्होंने यह भी कहा कि जब कालका का विधायक दूसरी पार्टियों से होता था, तो सरकार और विधायक का तालमेल नहीं बन पाता था। लेकिन अब हालात बदले हैं। आज कालका का विधायक और प्रदेश सरकार एक ही पार्टी के हैं, जो विकास कार्यों को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने में सहायक है।

Advertisement

कार्तिकेय शर्मा ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सीएम साहब जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं और जो नहीं कहते, उसे भी पूरा करने का प्रयास करते हैं। उनकी यही विशेषता हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा का संबोधन

विधायक शक्ति रानी शर्मा ने माता कालका देवी की पावन धरा पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज कालका निवासियों के लिए बड़ा दिन है। कालका विधानसभा अब प्रदेश के नंबर 1 हल्के में बदलने की ओर अग्रसर है। यह सब मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों और जनता के सहयोग से संभव हो रहा है। आप सभी ने लोकतंत्र की ताकत का सही इस्तेमाल करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार को तीसरी बार प्रचंड बहुमत दिया। प्रदेश सरकार आपके हर वायदे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका दरवाजा आमजन के लिए हमेशा खुला रहता है। यही वजह है कि आज हरियाणा विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है।

कालका के लिए नई मांगें और प्रस्ताव

कालका विधायक ने रैली में क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक मांगें और प्रस्ताव रखे:

  • फिल्मसिटी: कालका में प्रस्तावित फिल्मसिटी को जल्द से जल्द साकार किया जाए।
  •  पिंजौर गार्डन का पुनर्निर्माण: पहले यहां चिड़ियाघर हुआ करता था, जिसे पुनः विकसित किया जाए।
  •  कौशल्या डैम का सौंदर्यीकरण: इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
  •  खेल सुविधाएं: कालका में खेल प्रतिभाओं के लिए एक आधुनिक स्टेडियम बनाया जाए।
  •  मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल: कालका में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की जाए।
  •  पिंजौर एयरपोर्ट का विकास: पिंजौर के एयरपोर्ट को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाए।
  •  रायपुर रानी को तहसील का दर्जा: रायपुर रानी को तहसील या उपमंडल का दर्जा दिया जाए।
  • फूड प्रोसेसिंग प्लांट: मोरनी क्षेत्र में आलू के बीज तैयार किए जाते हैं। इसकी डिमांड को देखते हुए फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाए।
  •  शिक्षा सुधार: क्षेत्र के 313 स्कूल, जिन्हें खतरनाक घोषित किया गया है, का पुनर्निर्माण किया जाए।
  • कम्युनिटी सेंटर: कालका विधानसभा में एक कम्युनिटी सेंटर की सख्त आवश्यकता है।

विकास की नई उड़ान

 

शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास किया है। किसानों की आय को दोगुना करने और महिलाओं के लिए सस्ती गैस व बीमा योजनाएं हरियाणा सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी केवल आरोप लगाते रह गए, जबकि प्रदेश सरकार ने धरातल पर काम करके दिखाया।

 

Abhay Singh Chautala: कई मुद्दों पर बीजेपी की क्लास लगाने वाले अभय चौटाला ने इस फैसले का कर दिया स्वागत, पढिए पूरा मामला