Advertisement
Advertisement
होम / Karan Dalal News: करण दलाल ने बैठक के बाद जारी किया बड़ा बयान, उठायें यें सवाल

Karan Dalal News: करण दलाल ने बैठक के बाद जारी किया बड़ा बयान, उठायें यें सवाल

BY: • LAST UPDATED : November 5, 2024

Inkhabar Haryana, Karan Dalal News: कांग्रेस पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा के लिए गठित कमेटी ने अपनी पहली बैठक के बाद बड़ा बयान जारी किया है। कमेटी के अध्यक्ष करण दलाल ने बताया कि 9 नवंबर को कांग्रेस की समीक्षा कमेटी की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हुई धांधली पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और हारे हुए सभी कांग्रेस प्रत्याशियों से चर्चा की जाएगी।

Anil Vij News: “कसाईयों के कहने से भैंसे…”, अनिल विज ने विरोधियों पर कसा तंज

धांधली और ईवीएम पर गहरी चिंता

करण दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों में अधिकारियों और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठा रही है, साथ ही ईवीएम के दुरुपयोग पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दलाल ने स्पष्ट किया कि इस कमेटी द्वारा संकलित जानकारी के आधार पर कांग्रेस पार्टी अदालत का रुख कर सकती है। उनका यह भी मानना है कि भाजपा ने जानबूझकर कांग्रेस की बनी हुई सरकार को बनने से रोकने की कोशिश की।

Advertisement

चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

करण दलाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग अपनी मर्यादाओं के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने पार्टी बनकर बीजेपी का साथ दिया और इस तरह से अपनी भूमिका से भटक गया। दलाल का कहना था कि यह कमेटी पार्टी द्वारा बनाई गई है, और पार्टी यह जानना चाहती है कि आखिर कमी कहां हुई है।

समीक्षा कमेटी की टीम और कानूनी सलाह

कमेटी में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आफताब अहमद जैसे अनुभवी नेता भी शामिल हैं। दलाल ने कहा कि समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट तैयार करने के बाद उस पर वकीलों से राय ली जाएगी, ताकि पार्टी के अगले कदम सही तरीके से तय किए जा सकें। अगली बैठक में, हारे हुए सभी प्रत्याशियों से विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे चुनावों के दौरान उठे सवालों का समाधान ढूंढा जा सके।

 

Narwana News: “नरवाना में जितने भी…”, मंत्री कृष्ण बेदी ने अधिकारियों को लगाई फटकार